[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर 5 मिनट में तैयार करें सुपर क्रंची पत्ता गोभी पकोड़ा, शाम की चाय के साथ परफेक्ट स्नैक आइडिया

घर पर 5 मिनट में तैयार करें सुपर क्रंची पत्ता गोभी पकोड़ा, शाम की चाय के साथ परफेक्ट स्नैक आइडिया

0
घर पर 5 मिनट में तैयार करें सुपर क्रंची पत्ता गोभी पकोड़ा, शाम की चाय के साथ परफेक्ट स्नैक आइडिया
पत्ता गोभी पकोड़ा AI image

Patta Gobhi Pakora: अगर आप शाम की चाय के साथ रोज़ एक ही तरह के स्नैक्स खाकर ऊब गए हैं, तो आपको पत्ता गोभी पकोड़े की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. यह एक बेहद क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक है, जिसे आप आसानी से कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. जब आप इन पकोड़ों को घर पर बनाते हैं, तो हर कोई इसके क्रिस्पी स्वाद का दीवाना हो जाता है. खास बात यह है कि आप इन्हें एक बार बनाकर कुछ समय तक स्टोर भी कर सकते हैं, क्योंकि ये लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर क्रंची और टेस्टी पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने की आसान रेसिपी.

पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप बारीक कटी पत्ता गोभी
  • 1 मीडियम साइज का प्याज, पतला स्लाइस में कटा हुआ
  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया कटा हुआ
  • फ्राई करने के लिए ऑयल

यह भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली

पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने की रेसिपी

  • पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को अच्छी तरह धोकर पतला-पतला काट लें. बता दें पतली कटी गोभी पकोड़ों को ज्यादा क्रंची बनाती है.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में पत्ता गोभी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें और फिर इसमें बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन मिलाएं.
  • इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग से ज्यादा पानी न डालें क्योंकि पत्ता गोभी और प्याज से निकलने वाली नमी ही बैटर बनाने के लिए काफी होती है. अगर फिर भी जरूरत हो तो आप इसमें 1 से 2 चम्मच पानी डाल सकते हैं.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. इस बात का खास ख्याल रखें कि तेल मीडियम आंच पर होना चाहिए, बहुत तेज आंच पकोड़ों को बाहर से जला सकती है.
  • अब तैयार मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में तेल में डालें और फिर पकोड़ों को धीमी से मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • लास्ट तले हुए पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल इनमें से हट जाए.

यह भी पढ़ें: शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका

Previous article दिमाग खाली है क्या? T20 WC में BCCI का पक्ष लेने के आरोपों पर भड़के आकाश चोपड़ा
Next article 18 मार्च को होगा शिवपुर पैक्स का चुनाव, इसी दिन आयेगा परिणाम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel