फाइनल मैच में घोसिया कला ने नासरीगंज को दो गोल से हराया

शहिदे आजम भगत सिंह फुटबॉल का फाइनल मैच अशोक कुमार जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिहट के खेल मैदान सोमवार को खेला गया

By ANURAG SHARAN | January 27, 2026 3:33 PM

फोटो-4- दरिहट खेल मैदान में फाइनल मैच खेलते खिलाड़ी प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला शहिदे आजम भगत सिंह फुटबॉल का फाइनल मैच अशोक कुमार जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिहट के खेल मैदान सोमवार को खेला गया. इसमें घोसिया कला ने नासरीगंज को दो शून्य से हराया. घोसिया कला के खिलाड़ियों ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाये रखा. अंत तक नासरीगंज के खिलाड़ियों को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया. वहीं, नासरीगंज के खिलाड़ियों ने मैदान में खूब पसीना बहाया. लेकिन, गोल की वापसी नहीं कर पाये. घोसिया कला के टीम ने पहले हाफ एक गोल डालकर बढ़त बना लिया. वहीं, सेकंड हाफ में भी घोसिया के खिलाड़ियों ने नासरीगंज में दूसरा गोल दाग मैच में अपना स्थान सुरक्षित के ली. नासरीगंज के खिलाड़ी के हर प्रयास बिफल रहा और मैच दो गोल से हार गये. मैच के बाद घोसिया को विजेता और नासरीगंज को उपविजेता का कप प्रदान किया गया. मैच में रेफरी अमजद हुसैन, लाइन मैन पप्पू गोस्वामी व संजय महतो की भूमिका निभायी. मैच को सफल बनाने में जयकांत, पवन, मोहित, चंदन, इमरान, सोनू, आर्यन, परवेज आलम आदि का सराहनीय योगदान रहा.