सासाराम सहित बिहार के 9 जिलों में IMD का अलर्ट जारी, अगले 2-3 घंटे में झमाझम बारिश के आसार, 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Sasaram Weather Update : सासाराम के 10 प्रखंडों में अगले 2-3 घंटे 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना. IMD ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

By Ragini Sharma | June 26, 2026 2:58 PM

Sasaram Weather Update : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार सुबह रोहतास सहित कई जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 2 से 3 घंटे के दौरान जिले के कई प्रखंडों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

रोहतास में येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार सुबह सारण जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 घंटे के भीतर जिले के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने इसे (Be Prepared) श्रेणी की चेतावनी बताते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

किन-किन प्रखंडों के लिए जारी हुई चेतावनी?

मौसम विभाग की नाउकास्ट चेतावनी के अनुसार अकोढ़ी गोला, करगहर, चेनारी, डेहरी, नवहट्टा, नोखा, रोहतास, शिवसागर, सासाराम, तिलौथू प्रखंड येलो अलर्ट के दायरे में हैं. केवल एक प्रखंड को छोड़कर लगभग पूरा जिला इस चेतावनी से प्रभावित हो सकता है.

मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है?

आईएमडी के अनुसार सारण सहित बिहार के 9 जिलों के करीब 90 प्रखंडों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम से तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके कारण पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है.

मौसम विभाग की चेतावनी

लोगों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतने की अपील की है.

  • अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग के नीचे खड़े होने से बचें.
  • किसान खेतों में काम करने से परहेज करें और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखें.
  • वाहन चालक तेज हवा के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थान पर रुकें.
  • खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुओं को सुरक्षित कर दें.

किन अन्य जिलों में भी जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट?

रोहतास के अलावा भभुआ, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर,समेत अन्य जिले के कई प्रखंडों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भी अगले कुछ घंटों तक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है.

येलो अलर्ट का क्या मतलब है?

आपको बता दें कि यलो अलर्ट मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए जारी किया जाता है। इस अलर्ट के तहत लोगों को लगातार मौसम की अपडेट लेने की सलाह दी जाती है. साथ ही मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करना चाहिए.

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है. यदि मौसम की स्थिति में बदलाव होता है तो नई नाउकास्ट चेतावनी जारी की जा सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वह मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

Also Read: आरा में बादलों की चादर से मौसम बदला, 4 से 5 डिग्री तापमान गिरा, गर्मी से मिली राहत लेकिन बारिश का इंतजार बरकरार