सासाराम में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण व जागरूकता कार्यक्रम, नाटक-प्रस्तुतियों से छात्रों ने दिया संरक्षण संदेश

Sasaram News: सासाराम में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर पौधारोपण के साथ पर्यावरण संतुलन पर चर्चा हुई. ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने नाटक व प्रस्तुतियों से दिया संदेश. वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को बताया जरूरी.

By Ragini Sharma | June 5, 2026 1:43 PM

Sasaram News:(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) रोहतास के मोरसराय स्थित ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी, भगवती विहार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “पर्यावरण संतुलन आवश्यक क्यों?” विषय पर विचार गोष्ठी सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने की

पौधारोपण से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत अकादमी परिसर में आम और औषधीय पौधों के पौधारोपण से हुई. छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

निदेशक एवं पर्यावरणविद् डॉ. राजेश नारायण सिंह ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही जीवन और जैव विविधता का आधार है. चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने वृक्षों को मानव जीवन का सच्चा हितैषी बताते हुए उनके संरक्षण पर बल दिया. वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया जागरूक

इस अवसर पर शिक्षकों ने पर्यावरण आधारित स्लोगन प्रस्तुत किए, जबकि विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे. छात्र-छात्राओं ने “धरती हम बचाएंगे” विषय पर नुक्कड़ नाटक तथा “वृक्ष की रक्षा, जीवन की परीक्षा” पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया.

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका संचालि श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान निदेशक डॉ. राजेश नारायण सिंह, प्राचार्य राजीव रंजन, प्राचार्या अंकिता सिंह, न्यूरोसर्जन डॉ. अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, रामलाल सिंह, प्रदीप कुमार, राखी नाग सहित शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read: भोजपुर के युवा समाजसेवी को PM मोदी का मैसेज, जिले में खुशी की लहर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा