[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास में कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक; शरारती तत्वों पर आशंका

रोहतास में कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक; शरारती तत्वों पर आशंका

0
रोहतास में कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक; शरारती तत्वों पर आशंका
घटनास्थल की तस्वीर

Sasaram Fire Incident : रोहतास जिले के डेहरी नगर में रविवार की देर रात आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है. शहर के बाबूगंज मोड़ के समीप स्थित एक रेडीमेड कपड़ा दुकान में शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा सारा सामान और लकड़ी की गुमटी जलकर पूरी तरह राख हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए.

बताया जा रहा है कि यह दुकान स्थानीय निवासी राजू सिंह की है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष राहुल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लोगों के अनुसार अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे नुकसान और बड़ा हो सकता था.

Sasaram News: शरारती तत्वों पर संदेह, जांच शुरू

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आगजनी की घटना जानबूझकर की गई है. शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आग लगाने वालों की पहचान की जा सके. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है.

Fire Incident: व्यापारियों में डर का माहौल

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर और चिंता का माहौल है. दुकानदारों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाएं होती रहीं, तो बाजार में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा. उन्होंने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डेहरी में हुई इस आगजनी की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दे रही है. फिलहाल पीड़ित दुकानदार को भारी नुकसान झेलना पड़ा है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Also Read: रोहतास करमचट ईको टूरिज्म हब: DM ने निरीक्षण कर इंजीनियरों संग की बैठक, दिए खास निर्देश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel