[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास के नोखा में 13 करोड़ से बनेगा आधुनिक प्रखंड मुख्यालय, एक ही परिसर में मिलेंगी सभी सेवाएं

रोहतास के नोखा में 13 करोड़ से बनेगा आधुनिक प्रखंड मुख्यालय, एक ही परिसर में मिलेंगी सभी सेवाएं

0
रोहतास के नोखा में 13 करोड़ से बनेगा आधुनिक प्रखंड मुख्यालय, एक ही परिसर में मिलेंगी सभी सेवाएं

Sasaram Block Headquarters Building : रोहतास जिले के नोखा प्रखंड को जल्द ही एक नया और आधुनिक प्रखंड मुख्यालय भवन मिलने जा रहा है. करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. हालांकि अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन इसे लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है. भवन बनने के बाद प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित और सुगम हो जाएगी.

लंबे समय से नोखा प्रखंड में नए और सुविधायुक्त भवन की मांग उठ रही थी. पुराने भवन और सीमित जगह के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. अब नए भवन की स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

Sasaram News : आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया भवन

प्रस्तावित भवन को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल कार्यालय और अन्य प्रशासनिक शाखाओं के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे. इसके अलावा एक बड़ा सभा कक्ष, अभिलेख कक्ष, प्रतीक्षालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी.

महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांगजन के लिए रैंप, पर्याप्त पार्किंग सुविधा, बिजली और इंटरनेट जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी भवन का हिस्सा होंगी. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य सरकारी मानकों के अनुसार कराया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर और सुचारु सेवाएं मिल सकें.

Police Headquarter : पुराने भवन से लोगों को हो रही थी परेशानी

वर्तमान में प्रखंड कार्यालय के कई विभाग अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं. जगह की कमी और पुराने भवन के कारण कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत होती है. वहीं आम लोगों को किसी एक काम के लिए कई दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

नया भवन बनने के बाद सभी प्रमुख कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे. इससे न केवल कामकाज में तेजी आएगी, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी

इस निर्णय का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने स्वागत किया है. बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रूपेश चंदवंशी, प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष दयानंद सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता चितरंजन तिवारी ने कहा कि यह मांग लंबे समय से की जा रही थी. उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को भी एक ही जगह पर अधिकतर सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी. इससे आम लोगों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देने लगेगा.

यह नया प्रखंड मुख्यालय भवन नोखा क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेगा और आम जनता को बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा. अब लोगों की नजर इस पर टिकी है कि निर्माण कार्य कब शुरू होता है और यह महत्वाकांक्षी परियोजना कब तक पूरी होती है.

Also Read : रोहतास के शिवसागर स्टेडियम में ग्राम रक्षा दल का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, सरकार के आदेश पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बड़ी पहल

Previous article कॉन्कास्ट स्टील घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, संजय सुरेका की 777.10 करोड़ से अधिक की 20 संपत्ति अटैच
Next article मुंगेर विश्वविद्यालय के छह केंद्रों पर पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शुरू
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel