[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के छह केंद्रों पर पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शुरू

मुंगेर विश्वविद्यालय के छह केंद्रों पर पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शुरू

0
मुंगेर विश्वविद्यालय के छह केंद्रों पर पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शुरू
परीक्षा में शमिल स्टूडेंट

मुंगेर से अमित कुमार झा की रिपोर्ट

Munger University PG Exam : मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 के पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शुक्रवार से जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई. परीक्षा 6 जुलाई तक प्रतिदिन एक पाली में आयोजित होगी. पहले दिन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप-ए के विभिन्न विषयों की ईसी-1 (EC-1) परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

ग्रुप-ए के कई विषयों की हुई परीक्षा

पहले दिन भौतिकी, रसायनशास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, वाणिज्य, उर्दू, संस्कृत और बांग्ला विषय के परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ परीक्षा संचालन

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं. परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई. परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था रही.

6 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

Munger University PG Exam : विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई तक जारी रहेगी. सभी केंद्राधीक्षकों को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. पहले दिन सभी छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.

ALSO READ: बीएड 2024-26 सत्र के उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अब दीक्षांत समारोह के लिए कर सकेंगे आवेदन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel