अतिक्रमण हटाने के दौरान सीओ के साथ बदतमीजी, युवक गिरफ्तार

अतिक्रमित भूमि से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर

By PANCHDEV KUMAR | January 29, 2026 10:35 PM

कोचस. नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुरुवार को प्रशासन और असामाजिक तत्वों के बीच झड़प हो गया. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने सीओ विनीत व्यास के साथ हाथापाई शुरू कर दी. हालांकि, घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस ने दुर्व्यवहार कर रहे एक युवक को मौके से खदेड़ कर पकड़ लिया. एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने एक उपद्रवी नगर पंचायत के वार्ड 16 निवासी कलामुद्दीन मियां के पुत्र जुगनू अंसारी को हिरासत में लिया है. वहीं, वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया जाता है कि एनएच-319 आरा मोहनिया रोड पर दिनारा रोड में प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान मछली के मंडी के समीप कुछ असमाजिक तत्वों ने अंचलाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने लगे.