पर्व-त्योहार को लेकर इंद्रपुरी पुलिस की कार्रवाई, 13 लोग बॉन्ड डाउन

SASARAM NEWS.पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए इंद्रपुरी थाना पुलिस ने गुरुवार को 13 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की. सभी को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी डेहरी के समक्ष उपस्थापित कर बॉन्ड डाउन कराया गया.

By ANURAG SHARAN | March 12, 2026 4:23 PM

वर्ष 2026 में अबतक 35 लोगों के विरुद्ध हुई है कार्रवाई विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई प्रतिनिधि, इंद्रपुरी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए इंद्रपुरी थाना पुलिस ने गुरुवार को 13 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की. सभी को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी डेहरी के समक्ष उपस्थापित कर बॉन्ड डाउन कराया गया.इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने बताया कि थाना कांड संख्या 42/26 में नामजद 13 अभियुक्तों को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत बॉन्ड डाउन कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी डेहरी के न्यायालय में भेजा गया.उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत 35 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुमंडल दंडाधिकारी डेहरी के समक्ष उपस्थापित कर बॉन्ड डाउन कराया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसे लोगों पर यह कार्रवाई की जाती है जो पूर्व में जेल जा चुके हैं, मारपीट के मामलों में आरोपित रहे हैं, शराब बेचने के मामले में संलिप्त रहे हों या शराब पीने के मामले में पूर्व में न्यायालय जा चुके हों. इसके अलावा अन्य मामलों में आरोपित रहे लोगों को भी निरोधात्मक कार्रवाई के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर बॉन्ड डाउन कराया गया है.