[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम वार्ड 11 को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची 14 की टीम

वार्ड 11 को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची 14 की टीम

0
वार्ड 11 को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची 14 की टीम

डालमियानगर. हिमांशु फाउंडेशन व बाबा वीर कुंवर क्लब की ओर से आयोजित 14वीं नगर चैंपियनशिप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में वार्ड 11 को शिकस्त देकर वार्ड 14 फाइनल में पहुंचा. इससे फाइनल में पहुंचने वाला पहला टीम वार्ड 14 बना. गुरुवार को मैच प्रारंभ होने से पूर्व आज के मुख्य अतिथि एनएमसीएच जमुहार के प्रधानाचार्य डॉ पुनीत सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख डेहरी मनीष कुमार, एबी स्पोर्टस क्रिकेट अकादमी सासाराम के डायरेक्टर वैभव कुमार, नितेश एलेवन गोंडा के मैनेजर मोनू सिंह, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य भारत सिंह थे. सभी अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जीत की शुभकामनाएं दी. इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि विगत 14 वर्षों से डालमियानगर की धरती पर इतने लंबे क्रिकेट खेल का आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण है. आपसी स्पर्धा से खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिलता है. जिसका नतीजा है कि मैदान पर खेले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. इसके उपरांत मैच के अंपायर विकास कुमार छोटू और रितेश सिंह ने वार्ड 11 के कप्तान सुमन कुमार व वार्ड 14 के कप्तान अमन कुमार को मैदान पर बुलाकर टॉस कराया. वार्ड 14 में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. 14 ओवर 4 बॉल में 158 रन बनाकर वार्ड 14 के सभी बल्लेबाज आउट हो गए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 11 की टीम की शुरुआत काफी धीरे रही. वार्ड 11 अपने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी. जिससे वार्ड 14 इस मैच को 27 रनों से जीत लिया. ऋषि बने मैन ऑफ द मैच: हरफनमौला प्रदर्शन के कारण वार्ड 14 के खिलाड़ी ऋषि कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. आठ बॉल में 25 रन की धमाकेदार पारी खेलने के बाद बोलिंग में तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किया. अदरी देवी अस्पताल की तरफ से मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्राप्त हुआ. वार्ड 14 के खिलाड़ी लोकेश मीना ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी किया. 29 बॉल में ताबड़तोड़ 37 रन की पारी खेली. वार्ड 11 के राजू कुमार ने बोलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया. तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किया. नगर चैंपियनशिप ट्रॉफी के अध्यक्ष डॉ ओपी आनंद ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को वार्ड 28 व वार्ड 38 के बीच होगा. इसस दौरान उपाध्यक्ष मनीष राज, सोनू पांडे, स्कोर आदित्य, धनजी सिंह, आकाश, अनीस, मंगलम, गोल्डी, राज यादव, चंदन वर्मा इत्यादि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel