[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम धनकाढ़ा में 60 डिसमिल भूमि में आठ करोड़ से बनेगा पीएसएस, 25 से 30 गांवों को मिलेगा फायदा

धनकाढ़ा में 60 डिसमिल भूमि में आठ करोड़ से बनेगा पीएसएस, 25 से 30 गांवों को मिलेगा फायदा

0
धनकाढ़ा में 60 डिसमिल भूमि में आठ करोड़ से बनेगा पीएसएस, 25 से 30 गांवों को मिलेगा फायदा

सासाराम नगर. एसडीएम डॉ नेहा कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के धनकाढ़ा में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. 60 डिसमिल बिहार सरकार की भूमि पर सात से आठ लोगों ने मकान बनाकर अतिक्रमण किया था, जिसे अब हटा दिया गया है. सीआइ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण किये हुए लोगों के पास अपना जमीन और मकान पहले से है. कोई भी भूमिहिन नहीं है. स्वेच्छा से लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया है. उन्होंने बताया कि यह भूमि विद्युत विभाग को ग्रिड निर्माण के लिए दिया गया है. अब इसे अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया है. अतिक्रमण हटाने के लिए धौडाढ़ थाने से पुलिस की टीम भी पहुंची थी. जबतक अतिक्रमण हटा नहीं, तब तक एसडीएम मौके पर डटी रहीं. अतिक्रमण हटने के बाद अब इसपर विद्युत विभाग निर्माण कार्य शुरू करेगा. धनकाढ़ा का यह क्षेत्र डेहरी विद्युत प्रमंडल में आता है. प्रोजेक्ट एसडीइओ दीपक कुमार ने बताया कि आसपास के गांवों में फिलहाल विद्युत आपूर्ति कई ग्रिडों से की जाती है, जिसमें डेहरी, इंद्रपुरी और सासाराम है. ऐसे में लो वोल्टेज और मरम्मती के दौरान इन क्षेत्रों के लोग परेशानी का सामना करते हैं, जिसे दूर करने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 10 मेगावाट का पावर सब स्टेशन तैयार किया जायेगा. सभी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. जमीन नहीं मिलने की वजह से कार्य में विलंब हो रहा था. अब भूमि मिल जाने से जल्द से जल्द कार्य शुरू हो जायेगा. साथ ही छह माह में इसका कार्य पूरा भी हो जायेगा. इसके निर्माण से आसपास के करीब 25 से 30 गांवों को फायदा होगा, जिनमें सासाराम प्रखंड, डेहरी और कुछ तिलौथू प्रखंड के गांव शामिल हैं. इन गांवों में रहनेवाले लोगों के घरों में लो शेडिंग की परेशानी कम हो जायेगी. साथ ही मेंटेनेंस कार्य करनेवाले कर्मियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel