पांच के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
Sasaram News.थाना क्षेत्र के अदिलापुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
By Vikash Kumar |
June 19, 2025 9:40 PM
कोचस.
थाना क्षेत्र के अदिलापुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे अदिलापुर गांव निवासी नंदजी सिंह की पत्नी चिंता देवी पर 14224 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, जवाहर सिंह पर 8368 रुपये, श्रीभगवान सिंह पर 11636 रुपये, परमेश्वर सिंह पर 14258 रुपये और सुदामा सिंह पर 13836 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जेइ ने बताया कि इन पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोचस थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने भी की है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:13 PM
July 6, 2026 8:45 PM
July 6, 2026 7:45 PM
July 6, 2026 5:17 PM
July 6, 2026 4:54 PM
July 6, 2026 2:46 PM
July 6, 2026 2:00 PM
July 6, 2026 11:34 AM
July 6, 2026 10:52 AM
July 5, 2026 9:02 PM
