सासाराम: नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने पर चेनारी में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

Sasaram News: पीएम मोदी के बारह साल पूरा होने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस दौरान मोदी जिंदाबाद और जय माता दी के नारे लगाए. इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाई.

By Rajeev Kumar | June 10, 2026 11:41 AM

चेनारी (सासाराम) से संदेश जायसवाल की रिपोर्ट

Sasaram News : नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के मामले में पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की उपलब्धि पर नगर पंचायत चेनारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस अवसर पर नगर पंचायत चेनारी स्थित इंदिरा चौक के रामलीला मंच पर हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की.

मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर

कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललन पासवान भी शामिल हुए. हवन-पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति पर चर्चा की.

अपने संबोधन में पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है.

योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, विदेश नीति और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. इसी कारण जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ा है.

हवन पूजन के दौरान खूब लगाए नारे

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. हवन-पूजन में क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया और उनके सफल नेतृत्व की सराहना की.

Also Read: बक्सर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, नियुक्ति के लिए विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र