[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम बाइक सवार उचक्कों ने महिला का पर्स छीना

बाइक सवार उचक्कों ने महिला का पर्स छीना

0
बाइक सवार उचक्कों ने महिला का पर्स छीना
सांकेतिक तस्वीर

तिलौथू.

अमझोर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप एनएच टू सी पथ पर बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गये.घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के टीपा गांव निवासी सोनू सिंह की पत्नी निधि कुमारी अपने ससुर के साथ बाइक से मायके नबीनगर जा रही थीं. इसी दौरान बिशनपुरा गांव के समीप अपाची बाइक पर सवार दो उचक्कों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गये. घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि पर्स में छह हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और अपराधियों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जायेगी. इधर, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार सामने आयी है. लोगों ने आशंका जतायी है कि तिलौथू व अमझोर थाना क्षेत्र में झपट्टामार गिरोह सक्रिय हो गया है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel