[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार फलका में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

फलका में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

0
फलका में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

फलका फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के दहा टोला कमलशिया टोला में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक श्रवण कुमार राम 32 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. श्रवण कुमार राम शनिवार की रात ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर जा रहे थे. दहा टोला कमलशिया टोला के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर फलका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया. मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य बताया जा रहा है. उसकी मौत से पत्नी, बच्चों एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक क़ो दो पुत्री, तीन पुत्र है. गांव में शोक की लहर व्याप्त है. लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel