[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम सासाराम में पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, फायरिंग की सूचना की जांच में जुटी पुलिस

सासाराम में पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, फायरिंग की सूचना की जांच में जुटी पुलिस

0
सासाराम में पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, फायरिंग की सूचना की जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर

Beda Village Clash Sasaram : सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. मारपीट के दौरान फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि घटनास्थल से मिला खोखा पुराना होने की बात पुलिस ने कही है.

Sasaram News : पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस के अनुसार बेदा गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Rohtas News : फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अभय कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और घटना के दौरान गोली भी चलाई गई है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

मौके से मिला पुराना खोखा

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ. हालांकि पुलिस का कहना है कि बरामद खोखा पुराना है और प्रथम दृष्टया इसका घटना से संबंध स्पष्ट नहीं है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नवादा में 7 साल के आर्यन की हत्या, शव रख 4 घंटे सड़क जाम, डॉग स्क्वॉड भी नहीं ढूंढ पाया सुराग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel