[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम गृह रक्षा वाहिनी लिपिक परीक्षा के लिए सासाराम में बनाए गये 17 केंद्र, 9360 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

गृह रक्षा वाहिनी लिपिक परीक्षा के लिए सासाराम में बनाए गये 17 केंद्र, 9360 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

0
गृह रक्षा वाहिनी लिपिक परीक्षा के लिए सासाराम में बनाए गये 17 केंद्र, 9360 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा
केंद्र पर परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं.

सासाराम से डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

sasaram news : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद पर चयन के लिए बुधवार को शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.

इस परीक्षा में लगभग 9360 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी.

प्रशासन की सख्त निगरानी में परीक्षा

जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा जारी संयुक्त आदेश के तहत सभी अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में कदाचार या अनुचित साधनों के प्रयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक या लिखित सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई. इसके बाद सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई.

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

प्रशासन द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही.

Also Read : सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने-बंद होने का समय जारी, दर्शन से पहले नोट कर लें नई समय-सारणी

Previous article भागलपुर में प्री-मॉनसून बारिश से जनजीवन प्रभावित, 14 जून तक मध्यम बारिश के आसार
Next article MBA के बाद सरकारी नौकरी कर कमा सकते हैं लाखों, देखें ये 4 बेस्ट ऑप्शन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel