[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education MBA के बाद सरकारी नौकरी कर कमा सकते हैं लाखों, देखें ये 4 बेस्ट ऑप्शन

MBA के बाद सरकारी नौकरी कर कमा सकते हैं लाखों, देखें ये 4 बेस्ट ऑप्शन

0
MBA के बाद सरकारी नौकरी कर कमा सकते हैं लाखों, देखें ये 4 बेस्ट ऑप्शन
MBA स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Sarkari Jobs After MBA: एमबीए (MBA) की डिग्री लेने वाले अक्सर पहले प्राइवेट नौकरी का रुख करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि MBA करने के बाद आप सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं. केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs), बैंकिंग सेक्टर आदि में MBA डिग्री होल्डर की काफी डिमांड है. साथ ही इन पदों पर सैलरी अच्छी होती है. सरकारी नौकरी होने के कारण भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

1. बैंकिंग और फाइनेंस के फील्ड में करियर

MBA ग्रेजुएट के लिए बैंकिंग सेक्टर सबसे लोकप्रिय ऑप्शन में से एक है.

RBI Grade B: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में यह सबसे प्रतिष्ठित पदों में शामिल है, जहां पॉलिसी मेकिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट की भूमिका मिलती है. MBA की डिग्री वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in से आपको ज्यादा जानकारी मिल जाएगी. RBI ग्रेड बी ऑफिसर की शुरुआती सैलरी भत्तों को मिलाकर लगभग 1.5 लाख रुपये होती है.

सरकारी बैंक: MBA करने के बाद आप बैंक की नौकरी भी कर सकते हैं. प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती होती है. सैलरी पोस्ट के अनुसार, अलग-अलग हो सकती है.

SEBI, IRDA जैसे संस्थान: फाइनेंशियल स्ट्रैटजी और प्लानिंग से जुड़े पदों पर अवसर मिलते हैं.

2. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) में मौके

भारत की बड़ी सरकारी कंपनियां भी MBA उम्मीदवारों को बड़े पैमाने पर नियुक्त करती हैं.

  • ONGC
  • NTPC
  • BHEL
  • GAIL

इन कंपनियों में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT), HR, मार्केटिंग और ऑपरेशंस जैसे पदों पर भर्ती होती है. रोल्स और कंपनी के अनुसार, सैलरी अलग-अलग होती है. आमतौर पर देखें अगर तो शुरुआती सैलरी 12 लाख से लेकर 25 लाख प्रति साल होती है.

3. प्रशासनिक और आर्थिक सेवाओं में अवसर

MBA ग्रेजुएट केवल कॉर्पोरेट सेक्टर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे प्रतिष्ठित सरकारी सेवाओं में भी जा सकते हैं.

UPSC सिविल सेवा: IAS, IPS, IRS जैसे उच्च कई पद हैं, जिनके लिए MBA ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं. MBA और टेक्निकल फील्ड वालों के लिए यहां शानदार करियर है. भत्ते और सुविधाएं मिलाकर IAS-IPS की सैलरी करीब 80,000 से लेकर 1,00,000 तक होती है.

Indian Economic Service (IES): MBA करने के बाद IES के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फाइनेंस और आर्थिक नीति से जुड़े महत्वपूर्ण पद होते हैं. शानदार करियर के साथ सैलरी भत्ते मिलाकर करीब 80,000 से 1,00,000 रुपये प्रति महीने तक होती है.

4. बीमा और अन्य सरकारी फील्ड

LIC (Life Insurance Corporation) और अन्य सरकारी बीमा कंपनियों में भी MBA डिग्री होल्डर की काफी डिमांड है. इनमें रिस्क मैनेजमेंट, मैनेजमेंट और प्रशासनिक भूमिकाओं में MBA उम्मीदवारों की अच्छी मांग रहती है. शुरुआती सैलरी 1 लाख से 1.25 लाख रुपये प्रति महीने तक होती है.

यह भी पढ़ें- BA के बाद टेंशन खत्म, ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं करियर

Previous article गृह रक्षा वाहिनी लिपिक परीक्षा के लिए सासाराम में बनाए गये 17 केंद्र, 9360 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा
Next article शिवहर: सुगिया से ललुआ तक बागमती की पुरानी धारा की उड़ाही शुरू, पुलिस छावनी में बदला इलाका
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel