[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मेडिकल की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या

मेडिकल की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या

0
मेडिकल की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या

डेहरी.

नगर शहर के धनटोली मुहल्ले में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की. मृतक की पहचान अंकित शेखर के रूप में हुई है. वह करवंदिया रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर पद पर कार्यरत अमित कुमार का बड़ा पुत्र था.बताया जाता है कि अंकित शेखर मेडिकल की तैयारी कर रहा था और अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहता था. घटना दोपहर करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही एफएसएल की टीम भी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.परिजनों के अनुसार अंकित दो भाइयों में बड़ा था. उसका छोटा भाई पटना में रहकर पढ़ाई करता है. अंकित पिछले करीब तीन वर्षों से अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel