[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal पापमोचनी एकादशी 2026 पर किस राशि को क्या दान करना होगा शुभ

पापमोचनी एकादशी 2026 पर किस राशि को क्या दान करना होगा शुभ

0
पापमोचनी एकादशी 2026 पर किस राशि को क्या दान करना होगा शुभ
पापमोचनी एकादशी पर, राशि अनुसार दान

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी व्रत कल यानी 15 मार्च 2026 को है. सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी का अपना अलग धार्मिक महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य प्राप्त होता है.

चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली पापमोचनी एकादशी को खास तौर पर पापों से मुक्ति दिलाने वाली तिथि माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने, व्रत रखने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं. कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्मों से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति भी बढ़ती है.

पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य के जाने-अनजाने में हुए पापों का क्षय होता है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और उनका स्मरण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति मिलती है. इस दिन सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेना, भगवान विष्णु की पूजा करना, विष्णु सहस्रनाम या मंत्रों का जाप करना और जरूरतमंदों को दान देना बेहद पुण्यकारी माना गया है. मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया व्रत और दान जीवन में आने वाली परेशानियों को कम कर सकता है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करता है.

पापमोचनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर पापमोचनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार दान किया जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है.

  • मेष राशि – इस राशि के जातकों को लाल वस्त्र या मसूर की दाल का दान करना शुभ माना जाता है.
  • वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोग दूध, दही या सफेद वस्त्र का दान करें तो उन्हें विशेष पुण्य प्राप्त हो सकता है.
  • मिथुन राशि – हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां या हरे वस्त्र का दान करना लाभकारी माना जाता है.
  • कर्क राशि – इस राशि के जातकों को चावल, दूध या सफेद मिठाई का दान करना शुभ फल देता है.
  • सिंह राशि – सिंह राशि के लोग गेहूं, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें तो लाभ मिल सकता है.
  • कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को हरी सब्जियां या मूंग दाल का दान करना शुभ माना जाता है.
  • तुला राशि – तुला राशि के लोग सुगंधित वस्तुएं, इत्र या सफेद कपड़ों का दान कर सकते हैं.
  • वृश्चिक राशि – इस राशि के लोगों को लाल फल, गुड़ या तांबे की वस्तु का दान करना अच्छा माना जाता है.
  • धनु राशि – धनु राशि के जातकों को पीले वस्त्र, हल्दी या चने की दाल का दान करना शुभ होता है.
  • मकर राशि – इस राशि के लोग काले तिल, कंबल या लोहे की वस्तु का दान करें तो लाभ मिल सकता है.
  • कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों को तिल, तेल या कंबल का दान करना शुभ माना गया है.
  • मीन राशि – मीन राशि के जातकों को पीली मिठाई, हल्दी या केले का दान करना लाभकारी माना जाता है.
Previous article रामेश्वर महादेव मंदिर की दूसरा वर्षगांठ मनायी गयी
Next article मेडिकल की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel