केंद्र की नीतियों के खिलाफ निकला बाइक रोड मार्च

खिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मोटरसाइकिल रोड मार्च निकाला

By ANURAG SHARAN | January 27, 2026 4:32 PM

अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ने किया मार्च बिजली बिल और बीज विधेयक 2025 को रद्द करने की मांग फोटो-9- कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते अभाकिमस के सदस्य प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मोटरसाइकिल रोड मार्च निकाला. यह रोड मार्च पायलट धाम से शुरू होकर धर्मशाला रोड, चौखंडी रोड, चौक बाजार, गोला, पुराना थाना, जानी बाजार, शेरशाह राजा रोड, कचहरी मोड़, प्रभाकर रोड मोड़, प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल कार्यालय होते हुए जिला समाहरणालय रोहतास के पास पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया. सभा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस रोड मार्च में करीब 200 मोटरसाइकिलों पर सवार किसान और खेत मजदूर शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रखंड सचिव राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू शाह ने की. सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय सचिव अशोक बैठा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाये. उन्होंने बिजली बिल विधेयक 2025 और बीज विधेयक 2025 को रद्द करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने व लाल कार्डधारी परचाधारियों को भूमि पर दखल दिलाने की मांग उठायी. सभा में मुनेश्वर गुप्ता, डॉ राधेश्याम चंद्रवंशी, नसीम अहमद, सोनू दबंग, राहुल दुसाध, श्याम सुंदर पाल, साडू खान, नागेश्वर बैठा, जयप्रकाश बैठा, गुलाब साह, महेंद्र पासी, जमुना पासी, अजमल अंसारी, विंध्याचल पासवान, पारस गुप्ता, सुमित बैठा, मनोज राम, नंद चौधरी, अशोक बैठा आदि मौजूद थे.