13 माह में चोरी से बिजली जलाने के आरोप में 1147 लोग पकड़ाये, प्राथमिकी दर्ज

SASARAM NEWS.बिजली चोरी के विरुद्ध विभागीय अधिकारियों की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है, इसके बावजूद बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. विद्युत डिविजन क्षेत्र में एक जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2026 तक करीब 13 माह के दौरान छापेमारी में बिजली चोरी करते 1147 लोगों को पकड़ा गया है.

By ANURAG SHARAN | March 12, 2026 5:37 PM

प्रतिनिधि,डेहरी नगर

बिजली चोरी के विरुद्ध विभागीय अधिकारियों की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है, इसके बावजूद बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. विद्युत डिविजन क्षेत्र में एक जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2026 तक करीब 13 माह के दौरान छापेमारी में बिजली चोरी करते 1147 लोगों को पकड़ा गया है.बिजली अधिकारियों ने सभी पर जुर्माना लगाते हुए संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक नासरीगंज विद्युत सेक्शन में बिजली चोरी के 161 मामले पकड़े गये.विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीएमपी विद्युत सेक्शन (शहरी व ग्रामीण) में 95, डालमियानगर सेक्शन में 87, टाउन सेक्शन में 138, राजपुर सेक्शन में 115, अकोढ़ीगोला सेक्शन में 110, तिलौथू सेक्शन में 97, रोहतास सेक्शन में 92, करवंदिया सेक्शन में 81, नौहट्टा सेक्शन में 35 और काराकाट सेक्शन में 136 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है.

कहते हैं अधिकारी

कार्यपालक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि उपभोक्ता बिजली चोरी न करें और वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें. बिना कनेक्शन या चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं का दो हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है, वे जल्द से जल्द भुगतान कर दें.