[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण तरैया में उच्चकों का कारनामा, झांसा देकर वृद्ध महिला के 20 हजार रुपये लेकर फरार

तरैया में उच्चकों का कारनामा, झांसा देकर वृद्ध महिला के 20 हजार रुपये लेकर फरार

0
तरैया में उच्चकों का कारनामा, झांसा देकर वृद्ध महिला के 20 हजार रुपये लेकर फरार
रोते हुए पीड़ित वृद्ध महिला तजबा बीबी

तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : सारण जिले के तरैया बाजार स्थित एसबीआइ बैंक के एक महिला ग्राहक को उच्चके ने झांसे में लेकर 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. एसबीआइ की महिला ग्राहक अंधरबाड़ी डुमरी निवासी स्व.रहमान मियां की वृद्ध पत्नी तजबा बीबी है. उक्त महिला शुक्रवार को एसबीआइ बैंक से 20 हजार रुपये की निकासी करने बैंक पहुंची तो बैंक में दो युवक मिलकर महिला का निकासी फार्म भर दिया. वृद्ध महिला 20 हजार रुपये लेकर जैसे ही बाहर निकली कि उच्चके ने झांसे के लेकर रुपये लेकर फरार हो गये. उक्त वृद्ध महिला की पुत्री की शादी थी इसी लिए पैसा निकाली थी.

बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपये, ठगों ने वृद्ध महिला को बनाया शिकार

पीड़ित वृद्ध महिला ने बैंक परिसर में रोते हुए बतायी की जवन फार्मवा भरलख उहे रुपये लेके भाग ह…. अब बिटिया के शादी में कहा से पईसा आई.. एसबीआइ बैंक परिसर व बैंक के अंदर उच्चके हमेशा मंडराते रहते है. जबकि बैंक में बैंक का गार्ड व पुलिस के जवान, चौकीदार तैनात रहते है.उसके बाद भी उच्चके अपना काम तमाम कर लेते है. पीड़ित महिला ने तरैया थाना पुलिस को सूचना दिया. पुलिस जांच में जुटी हुई है. बता दें कि बैंक के अंदर व बैंक परिसर से उचक्कों के द्वारा महिला ग्राहकों को झांसे में लेकर लूट की यह पहली घटना नहीं है.इसके पूर्व 13 अप्रैल 2026 को अंधरबाड़ी के सुलेमान मियां की पत्नी फातमा बीबी से 49 हजार तथा 18 मार्च 2026 को तरैया के स्व.रामाशीष ठाकुर की 75 वर्षीय वृद्ध कलावती कुंवर से झांसे में लेकर कागज की गद्दी थमा कर 20 हजार रुपये लेकर फरार हो जाने का मामला हुआ था. घटना घटी है पीड़ित महिला रोते बिलखते बैंक मैनेजर व पुलिस के पास पहुंची है.पुलिस बैंक आती है बैंक मैनेजर व पुलिस मिलकर बैंक में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम करती है. उसके बाद होता है कि उच्चके का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel