[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

0
Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत
शोकाकुल परिजन

Saran News (मनोज कुमार) : सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख स्टेट हाइवे 73 मुख्य मार्ग पर छपिया नयका टोला में आपची व स्कूटी की जोड़दार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी है.जबकि आपाची सवार दूसरा युवक कादिर हुसैन घायल हो गया है. मृतक आपाची बाइक चालक पचौड़र पंचायत के टीकमपुर गांव निवासी मोख्तार मियां के 23 वर्षीय पुत्र रियाजुद्दीन आलम है. रियाजुद्दीन की बहन की शादी थी. शादी की कार्ड संबंधियों के यहां देकर घर लौट रहा था.

गांव में शोक की लहर

जबकि दूसरा मृत युवक छपिया निवासी रंजन कुमार सिंह का 19 वर्षीय पुत्र ऋषभ राज है. जानकारी के अनुसार ऋषभ अपने घर से स्कूटी से निकलकर मुख्य सड़क पर घर से कुछ दूरी पर गया हुआ था कि मसरख की तरफ से तेजगति से एक आपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने आकर स्कूटी में जोड़दार ठोकर मार दिया. आपाची सवार टीकमपुर के रियाजुद्दीन आलम ने स्कूटी में इतनी जोड़दार ठोकर मारी की आपाची के शौकर व अगला चक्का बाइक से अलग हो गया और ठोकर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से घायल आपाची चालक रियाजुद्दीन आलम व सवार को लेकर तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान रियाजुद्दीन की मौत हो गयी. वहीं स्कूटी चालक छपिया निवासी रंजन कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ राज का प्राथमिक उपचार मसरख में हुआ.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में पटना रेफर कर दिया. इलाज के दौरान ऋषभ की भी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद ऋषभ के शव गांव व घर पहुंचे ही कोहराम मच गया. ऋषभ के पिता रंजन कुमार सिंह दवा व्यवसायी तथा माता मनीषा कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है. छोटे भाई ऋतु राज व अन्य परिजनों का इस आकस्मिक दुर्घटना व मौत पर रो रोकर बुरा हाल है. शोकाकुल परिजनों को सांत्वना व ढांढस देने के लिए जनप्रतिनिधियों व अन्य सगे – संबंधियों का तांता लगा हुआ है. मृतक रियाजुद्दीन आलम को नौ माह की एक पुत्री है. पत्नी काजल खातून का रो रोकर बुरा हाल है.

Also Read : Gopalganj News : सरकारी राशि खर्च, लेकिन पौधों की सुरक्षा और देखरेख नहीं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel