[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट

0
IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

Kasi Viswanathan On MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता आईपीएल के पहले सीजन 2008 से चला आ रहा है. लेकिन आईपीएल 2026 में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला. टीम के साथ ज्यादातर मौकों पर यात्रा करने के बावजूद धोनी पूरे सीजन मैदान से बाहर रहे, जिसके बाद उनके आईपीएल भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठने लगे.

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रांची के 45 वर्षीय दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल 2026 के बाद पांच बार की चैंपियन टीम से अलग हो सकते हैं. हालांकि अब CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

धोनी के भविष्य को लेकर नहीं हुई है कोई चर्चा

काशी विश्वनाथन ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा कि फ्रेंचाइजी ने अभी तक धोनी से उनके भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं की है, क्योंकि वह अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और टीम प्रबंधन उनके फैसलों का सम्मान करता है.

किसी भी भूमिका में टीम के साथ रहें धोनी

उन्होंने कहा, ‘हमने अभी तक धोनी से इस बारे में कोई बात नहीं की है, क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि वो अपने फैसले खुद लेते हैं और हम उसका सम्मान करते हैं. हम हमेशा चाहेंगे कि वह CSK के साथ स्थायी रूप से जुड़े रहें, चाहे खिलाड़ी, कोच या मेंटर किसी भी भूमिका में हों. यह पूरी तरह उनके फैसले पर निर्भर करेगा’. धोनी के भविष्य को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन CSK प्रबंधन के बयान से इतना जरूर तय माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें किसी न किसी भूमिका में अपने साथ बनाए रखना चाहती है.

IPL 2026 में टीम के प्रदर्शन पर क्या बोले काशी विश्वनाथ?

आईपीएल 2026 में CSK के प्रदर्शन पर बात करते हुए काशी विश्वनाथन ने निराशा जाहिर की. चेन्नई की टीम इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही. उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह काफी निराशाजनक रहा कि हम प्लेऑफ में नहीं क्वालीफाई कर सके. टीम में कई युवा खिलाड़ी है. हमें उन्हें खुद को साबित करने के लिए समय देना होगा. हमें अपनी गलतियों को पहचानना होगा और मजबूत वापसी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, RCB को लगातार दो फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने; धोनी की लिस्ट में हुए शामिल

Previous article नगर पंचायत की सत्ता पर महिलाओं का कब्जा, तीनों सीटों पर दर्ज की जीत
Next article Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel