[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण saran news : कराह पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, 19 को मतदान व मतगणना

saran news : कराह पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, 19 को मतदान व मतगणना

0
saran news : कराह पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, 19 को मतदान व मतगणना
सांकेतिक तस्वीर

saran news : बनियापुर. प्रखंड के कराह पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार मतदाता सूची पर विवाद के कारण उक्त समिति का चुनाव टल गया था. ऐसे में अब अधिसूचना जारी करते हुए नामांकन से लेकर मतदान एवं मतगणना तक की तिथि घोषित कर दी गयी है. वहीं मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रमेंद्र कुमार ने बताया कि 06 एवं 07 मई को नामांकन दर्ज कराने की तिथि होगी. जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा का कार्य 08 एवं 09 मई को किया जायेगा. वहीं अभ्यर्थियों के नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य 12 मई को होगा. मतदान की तिथि 19 मई होगी एवं उसी दिन मतदान के बाद मतगणना का कार्य भी संपन्न कर लिया जायेगा. अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुटे हुए हैं. इधर प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel