[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण: आफत की आंधी, बाजार से लौट रहे किसान पर गिरा महुआ का पेड़, मौत; दो अन्य घायल

सारण: आफत की आंधी, बाजार से लौट रहे किसान पर गिरा महुआ का पेड़, मौत; दो अन्य घायल

0
सारण: आफत की आंधी, बाजार से लौट रहे किसान पर गिरा महुआ का पेड़, मौत; दो अन्य घायल
तेज आंधी से गिरा पेड़

गड़खा (सारण) गड़खा से राणा सिंह की रिपोर्ट
Saran News : गड़खा थाना क्षेत्र की ईटवा पंचायत अंतर्गत पिठाघाट गांव में सोमवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान महुआ का पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई. घटना में दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई.

मृतक की पहचान पिठाघाट गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के 60 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है. वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

तेज हवा के कारण उखड़ा पेड़

परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार रामेश्वर सिंह देर शाम चिंतामनगंज बाजार से चाय पीकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव पहुंचने पर अचानक तेज आंधी शुरू हो गई. बताया जाता है कि वह लघुशंका के लिए एक महुआ के पेड़ के पास रुके थे. तभी तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर उनके ऊपर गिर पड़ा.

घटना के समय वहां मौजूद नरेश सिंह और संतोष सिंह भी इसकी चपेट में आ गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली. दोनों को हल्की चोटें आई हैं.

काफी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे से निकाला बाहर

पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद रामेश्वर सिंह को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना में एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त

परिजनों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पटना में कराया जा रहा है. घटना में एक झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचा है तथा कुछ मवेशियों को हल्की चोटें आई हैं.

घटना के बाद मृतक की पत्नी रामकली देवी, पुत्र उमेश सिंह और मोहित सिंह सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

Also Read: JP University Admission 2026: आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, 23 जून से शुरू होगा नामांकन

Previous article शहर में जमा हुआ 1200 टन कूड़ा, राजधानी में वेतन और एरियर की मांग पर 2500 चालकों ने रोके कचरा वाहन
Next article Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel