[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है

Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है

0
Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है
'मां इंटी बंगारम' में यामी गौतम, फोटो- इंस्टाग्राम

Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी और समांथा की दमदार एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी फिल्म को अपना सपोर्ट दिया है और समांथा की खुलकर तारीफ की है.

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर किया खास पोस्ट | Yami Gautam Instagram Story

Image 1183
Yami gautam on maa inti bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है 3

यामी गौतम सोशल मीडिया पर बहुत कम पोस्ट करती हैं, लेकिन 22 जून को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो एक खचाखच भरे सिनेमाघर का था, जहां दर्शक फिल्म देखकर तालियां और सीटियां बजाते नजर आ रहे थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए यामी ने लिखा, “यह नजारा मेरे कानों के लिए संगीत जैसा है. समांथा और ‘मां इंती बंगारम’ की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.”

यामी की इस पोस्ट को समांथा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और लिखा, “थैंक यू, प्यारी यामी.”

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu Net Worth: शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं सामंथा, आलीशान घरों से लेकर कुल नेट वर्थ तक… एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

समांथा और यामी की दोस्ती ने जीता दिल | Samantha Ruth Prabhu Yami Gautam Friendship

यह पहली बार नहीं है जब दोनों एक्ट्रेसेस ने एक-दूसरे के काम की तारीफ की हो. इससे पहले जब यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ रिलीज हुई थी, तब समांथा ने उनकी शानदार एक्टिंग की खुलकर सराहना की थी. समांथा ने कहा था कि फिल्म खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें अपनी भावनाएं लिखनी पड़ीं, क्योंकि यामी की परफॉर्मेंस ने उन्हें अंदर तक इम्प्रेस किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी कहानियां और ऐसी दमदार एक्टिंग बहुत कम देखने को मिलती है.

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘मां इंती बंगारम’ | Maa Inti Bangaaram Box Office Collection

समांथा की फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को भारत में 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की.इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लगातार मिल रहे अच्छे रिव्यू और दर्शकों के प्यार की वजह से फिल्म की सफलता का सिलसिला अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D Box Office Success: ‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सब भगवान पर छोड़ दिया था, दर्शकों ने कमाल कर दिया

Previous article सारण: आफत की आंधी, बाजार से लौट रहे किसान पर गिरा महुआ का पेड़, मौत; दो अन्य घायल
Next article नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोला
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel