[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण मथुरा–छपरा एक्सप्रेस में मिली देसी शराब की बड़ी खेप, तस्कर फरार, आरपीएफ और सीआईबी की कार्रवाई

मथुरा–छपरा एक्सप्रेस में मिली देसी शराब की बड़ी खेप, तस्कर फरार, आरपीएफ और सीआईबी की कार्रवाई

0
मथुरा–छपरा एक्सप्रेस में मिली देसी शराब की बड़ी खेप, तस्कर फरार, आरपीएफ और सीआईबी की कार्रवाई
जब्त शराब के साथ पुलिस की टीम

Chapra News: (छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)
छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मथुरा–छपरा एक्सप्रेस के जनरल कोच में तलाशी अभियान के दौरान 66.80 लीटर देसी शराब बरामद की गई. हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

जनरल कोच की तलाशी में मिला लावारिस पैकेट

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस. रामकृष्णन के निर्देश पर सीआईबी टीम ने मथुरा–छपरा एक्सप्रेस के अनारक्षित कोच में विशेष तलाशी अभियान चलाया. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही जनरल बोगी की सघन जांच की गई. इसी दौरान एक संदिग्ध लावारिस पैकेट मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई.

66.80 लीटर शराब जब्त, कीमत 18 हजार से अधिक

सहायक उप निरीक्षक बृज सुंदर कुमार ने बताया कि बरामद पैकेट से कुल 66.80 लीटर देसी शराब मिली है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 18,370 रुपये आंकी गई है. बरामदगी के बाद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.तलाशी अभियान के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस को आशंका है कि ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही तस्करों को कार्रवाई की भनक लग गई थी, जिसके बाद वे शराब छोड़कर भाग निकले.

छपरा जंक्शन पर पहली बार मिली इतनी बड़ी देसी शराब की खेप

रेलवे सूत्रों के अनुसार छपरा जंक्शन पर अब तक ज्यादातर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद होती रही है. देसी शराब की इतनी बड़ी मात्रा पहली बार पकड़ी गई है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि तस्कर अब कम लागत और अधिक मुनाफे के लिए देसी शराब की तस्करी की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है आरपीएफ

फरार तस्करों की पहचान के लिए आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

आने वाले दिनों में भी विशेष जांच अभियान जारी रहेगा ताकि तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके. इस कार्रवाई में आरपीएफ के आनंद मोहन सिंह, सीआईबी के हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव तथा हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. टीम की सतर्कता के कारण बड़ी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता मिली.

Also Read: छपरा में शादी का कार्ड बांटने निकले दंपति सड़क हादसे के शिकार, पत्नी की मौत, मातम में बदली खुशियां

Previous article कॉन्ट्रैक्ट से छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- कोई और रास्ता नहीं था
Next article Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? एक्सपर्ट्स ने बताया ओपनिंग कलेक्शन
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel