[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment कॉन्ट्रैक्ट से छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- कोई और रास्ता नहीं था

कॉन्ट्रैक्ट से छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- कोई और रास्ता नहीं था

0
कॉन्ट्रैक्ट से छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- कोई और रास्ता नहीं था
अंगूरी भाभी के रूप में शिल्पा शिंदे, फोटो- इंस्टाग्राम

घर-घर में ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ बातचीत में शिल्पा ने दावा किया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, वह झूठा था. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर पुराना विवाद चर्चा में आ गया है.

क्या था पूरा मामला?

साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने पॉपुलर टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ छोड़ दिया था. उस समय उन्होंने शो के प्रोड्यूसर्स पर हैरेसमेंट, समय पर पेमेंट न देने और सेट पर खराब माहौल बनाने जैसे आरोप लगाए थे. यह मामला उस वक्त काफी चर्चा में रहा था. हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था.

शिल्पा ने क्यों लगाया था आरोप?

शिल्पा ने बातचीत में कहा कि उनके पास उस समय कोई दूसरा रास्ता नहीं था. उन्होंने बताया कि वह एक कॉन्ट्रैक्ट विवाद में फंस गई थीं और उससे बाहर निकलने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया.

उनके मुताबिक, पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए गंभीर आरोप लगाने की सलाह दी गई थी. इसलिए उन्होंने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई. शिल्पा ने कहा कि उस समय वह बहुत परेशान थीं और उन्हें लग रहा था कि उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा है.

‘संजय कोहली की बदनामी हो गई’

शिल्पा ने यह भी माना कि इस पूरे मामले में संजय कोहली की बदनामी हुई. उन्होंने कहा कि वह आज पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर रही हैं कि आरोप झूठे थे.

एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और उनकी रुकी हुई पेमेंट भी कर दी गई थी. उन्होंने माना कि झूठ बोलना आसान नहीं होता और वह हमेशा से इस बात को स्वीकार करना चाहती थीं.

फिर से शो में लौटीं शिल्पा

दिलचस्प बात यह है कि साल 2025 में शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में वापसी की. उन्होंने बताया कि शो के राइटर की वजह से उन्होंने वापसी का फैसला लिया. अब उनका पूरी टीम के साथ अच्छा रिश्ता है और पुराने विवाद पीछे छूट चुके हैं.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले Bobby Deol, कहा- न मैं, न भाई सनी देओल निभा सकते उनका रोल

Previous article मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी और लू को लेकर हिटवेव एक्शन प्लान लागू, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे डॉक्टर
Next article मथुरा–छपरा एक्सप्रेस में मिली देसी शराब की बड़ी खेप, तस्कर फरार, आरपीएफ और सीआईबी की कार्रवाई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel