[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण की स्वीटी और शंशाक बने ग्रामीण विकास अधिकारी, BPSC 70वीं में लहराया परचम

सारण की स्वीटी और शंशाक बने ग्रामीण विकास अधिकारी, BPSC 70वीं में लहराया परचम

0
सारण की स्वीटी और शंशाक बने ग्रामीण विकास अधिकारी, BPSC 70वीं में लहराया परचम
स्वीटी कुमारी को मिठाई खिलती मां और परिजन

सारण से मनोज कुमार की रिपोर्ट
BPSC Success Story:
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में सारण जिले के तरैया प्रखंड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. चंचलिया पंचायत की निवासी स्वीटी कुमारी और भटगाई पंचायत के शंशाक रवि ग्रामीण विकास अधिकारी (RDO) पद के लिए चयनित हुए हैं.

कौन हैं स्वीटी कुमारी?

चंचलिया गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता और रीता देवी की पुत्री स्वीटी कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ग्रामीण विकास अधिकारी का पद हासिल किया है. स्वीटी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से पूरी की, जबकि उच्च शिक्षा मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया (तरैया) से प्राप्त की.

सफलता के बाद स्वीटी ने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और स्वाध्याय उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही. उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, अभिभावकों और गुरुजनों को दिया.

ग्रामीण छात्रों के लिए क्या संदेश दिया?

स्वीटी कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती. यदि सही योजना और निरंतर मेहनत के साथ तैयारी की जाए तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है.

शंशाक रवि ने किसे दिया सफलता का श्रेय?

भटगाई पंचायत के भटगाई गांव निवासी शंशाक रवि ने भी बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास अधिकारी का पद प्राप्त किया है. शंशाक, भटगाई पंचायत के पूर्व मुखिया रविन्द्र सिंह उर्फ रवि सिंह और ममता देवी के पुत्र हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया. शंशाक की उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

इलाके में उत्साह का माहौल

तरैया प्रखंड के दो युवाओं के बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है.

Also Read: किसान के बेटे ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया BPSC, सारण के लाल ने कैट परीक्षा में भी लहराया था परचम

Previous article गोपालगंज में आम तोड़ने को लेकर खूनी झड़प, लाठी-डंडे और टांगी से हुए हमले में छह लोग जख्मी
Next article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: शाहपुर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel