[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण विश्व चिंतन दिवस पर भारत स्काउट गाइड ने आयोजित किया कार्यक्रम

विश्व चिंतन दिवस पर भारत स्काउट गाइड ने आयोजित किया कार्यक्रम

0
विश्व चिंतन दिवस पर भारत स्काउट गाइड ने आयोजित किया कार्यक्रम
सांकेतिक तस्वीर

छपरा.

विश्व स्तर पर मनाये जाने वाले विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभागार में भारत स्काउट और गाइड सारण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक जगत से अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय शिविर जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रमाण पत्र वितरण के दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्काउट और गाइड के उत्साह और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुति रही. स्काउट और गाइड ने पारंपरिक लोकनृत्य झिझिया, चारों दूल्हा में, कजरी एवं गोदवाइला हो गोदनवा गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दीं. जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. स्काउट और गाइड परिवार की ओर से जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला आयुक्त (स्काउट) अरुण परासर, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज, जिला आयुक्त (वयस्क संसाधन) रजनीकांत सिंह, सहायक जिला सचिव पुनीत रंजन, जिला संगठन आयुक्त अमन राज सहित सीपीएस के प्रबंधक डॉ विकास कुमार, स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार सिंह, प्रणव, आशुतोष, सोनू व गाइड कैप्टेन मंजू मानस, कल्पना एवं शारदा शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम का समापन स्काउट-गाइड प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ. पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्काउट और गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण की सशक्त पाठशाला है, जो युवाओं को नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की दिशा में निरंतर अग्रसर कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel