[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. बाल्टी कारखाना के पास बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

bhagalpur news. बाल्टी कारखाना के पास बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

0

– चार घंटे मशक्कत के बाद अग्निशमन दस्ते ने बुझायी आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित बाल्टी कारखाना के पास बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार दोपहर आग लगने से अफरा तफरी की स्थिति हो गयी. जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की बीस सदस्यीय टीम ने दोपहर दो बजे से चार घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया. आग बुझाने में अग्निशमन दस्ते ने तीन बड़े और तीन छोटे दमकलों का उपयोग किया. बिस्कुट और ब्रेड बनाने की मशीनों के साथ काफी मात्रा में कच्चा माल भी जल गया. लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है. फैक्ट्री के कर्मियों ने बताया कि सिर्फ मशीनों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक होगी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है.

आगलगी के दौरान बिस्कुट ब्रेड बनाने वाली सामग्रियों को जलने से बचाने के लिए खुले में फेंका जा रहा था. यह बात भी सामने आयी कि कई लोग वहां से सामान उठाकर घर चले गये. बिस्कुट फैक्टरी प्लाजा बेकरी के मालिक मो खलील अंसारी ने पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दिया है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी. दूसरी तरफ कर्मचारियों ने बताया कि लंच टाइम में वे लोग खाना खाने गये थे, वह लौट कर आये तो देखा कि पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गयी है, उनलोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया जो नाकाफी था. फिर पुलिस और अग्निाशमन विभाग को घटना की सूचना दी गयी.

जानकारी मिली है कि ब्रेड बनाने की पांच मशीनें, आटा मिक्स करने की चार मशीनें, के अलावा अन्य मशीन, भारी मात्रा में कच्चा माल, कुछ तैयार माल जल कर पूरी तरह से राख हो गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी प्रचंड थी कि अगर समय से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचता तो आस पास के मकानों में भी आग लग जाती. इधर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि आग लगने के बाद स्थानीय लोग भयभीत हो गये हैं. बाल्टी कारखाना के आस पास का क्षेत्र आवासीय है, ऐसे क्षेत्र में कारखाना या फैक्ट्री रहना उचित नहीं है.

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 20 सदस्यीय टीम ने चार घंटे की अथक मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है. नुकसान हुई संपत्ति का अनुमान लगाया जा रहा है.

अभय कुमार सिंह, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, भागलपुर.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel