B.Ed छात्रों के लिए बड़ी खबर, जेपी यूनिवर्सिटी में फर्स्ट इयर की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10 जुलाई से होगा एग्जाम

BEd First Year Exam 2026: बीएड सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष की परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी. सारण के सभी परीक्षार्थी राजेंद्र कॉलेज छपरा में परीक्षा देंगे.जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.

By Sakshi kumari | June 18, 2026 9:18 AM

B.Ed First Year Exam 2026: सारण के जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 10 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रमंडल के दो केंद्रों पर आयोजित होगी. सारण जिले के सभी बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राएं राजेंद्र कॉलेज छपरा में परीक्षा देंगे, जबकि सीवान और गोपालगंज के परीक्षार्थियों का केंद्र डीएवी कॉलेज सीवान बनाया गया है.

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा कब से शुरू होगी?

जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएड सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष की परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी.

मुख्य परीक्षा से पहले इस दिन होगी प्रैक्टिकल परीक्षा?

मुख्य लिखित परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा 3 जुलाई से 7 जुलाई के बीच संबंधित बीएड कॉलेजों में आयोजित की जाएगी. इसके लिए सभी कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

कहां बनाया गया है छात्रों का परीक्षा केंद्र?

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रमंडल में दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं. सारण जिले के सभी बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजेंद्र कॉलेज, छपरा बनाया गया है. वहीं सीवान और गोपालगंज जिले के बीएड कॉलेजों में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा डीएवी कॉलेज सीवान में होगी.

किस दिन किस विषय की परीक्षा आयोजित होगी?

जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 जुलाई को चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप, 11 जुलाई को कंटेम्परेरी इंडिया एंड एजुकेशन, 13 जुलाई को लर्निंग एंड टेक्नोलॉजी, 14 जुलाई को लैंग्वेज अक्रॉस द करिकुलम, 15 जुलाई को अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन एंड सब्जेक्ट, 16 जुलाई को जेंडर, स्कूल एंड सोसाइटी तथा 17 जुलाई को पेडागॉजी ऑफ स्कूल एंड सोसाइटी विषय की परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: Siwan News: जेपी यूनिवर्सिटी की पीजी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा 15 जून से, सीवान-गोपालगंज के छात्रों का केंद्र गंगा सिंह कॉलेज

परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी छात्रों को कैसे मिलेगी?

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. साथ ही सभी बीएड कॉलेजों को अपने नोटिस बोर्ड पर परीक्षा कार्यक्रम प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है.

बीएड पार्ट-2 के परीक्षा फॉर्म कब भरे जाएंगे?

बीएड सत्र 2024-26 के पार्ट-2 के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी. विद्यार्थी 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.विश्वविद्यालय ने बीएड पार्ट-2 परीक्षा फॉर्म के लिए 2245 रुपये शुल्क निर्धारित किया है. ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ अपने कॉलेज में सत्यापन कराना होगा.

अब आगे छात्रों को क्या करना चाहिए?

छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए. साथ ही परीक्षा केंद्र, प्रैक्टिकल परीक्षा और परीक्षा फॉर्म से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट और कॉलेज नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

Also Read: तरैया में एक सप्ताह में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर, व्यवसायियों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप