[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण श्री रामजानकी मंदिर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात

श्री रामजानकी मंदिर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात

0
श्री रामजानकी मंदिर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी 15 फरवरी को श्रीराम जानकी मंदिर समिति, छत्रधारी बाजार के तत्वावधान में परंपरागत रूप से भव्य शिव बारात शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में मंदिर समिति के सचिव सूरज प्रकाश ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर विस्तृत जानकारी दी है. सचिव श्री प्रकाश ने बताया कि शिव बारात न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है. बल्कि यह छपरा की सांस्कृतिक पहचान भी बन चुकी है. शिव बारात शोभा-यात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी. इसके साथ ही पारंपरिक नृत्य, ढोल, नगाड़े, भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शोभा-यात्रा की भव्यता को और बढ़ाएंगी. साथ ही इस बार शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र सोमनाथ मंदिर पर आधारित प्रारूप होगा. उन्होंने बताया कि शिव बारात 15 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से निकलेगी. छत्रधारी बाजार, हथुआ मार्केट, नगरपालिका चौक, थाना चौक, साहेबगंज चौक, गुदरी बाजार, धर्मनाथ चौक, भगवान बाजार, राजेन्द्र कॉलेज रोड, सांढा ढाला, हवाई अड्डा रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में अगले दिन सुबह लगभग 8:30 बजे सम्पन्न होगी. सचिव ने कहा कि शिव बारात के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. जिलाधिकारी से सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, बिजली, साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है. मंदिर समिति ने शहर के श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिव बारात को सफल बनाएं तथा शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel