[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण बिहार में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में घिनौना खेल, दलदल में फंसी कम उम्र की 14 लड़कियों का रेस्क्यू

बिहार में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में घिनौना खेल, दलदल में फंसी कम उम्र की 14 लड़कियों का रेस्क्यू

0
बिहार में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में घिनौना खेल, दलदल में फंसी कम उम्र की 14 लड़कियों का रेस्क्यू
रेस्क्यू की गईं लड़कियां

Bihar News: बिहार के छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांस की आड़ में चल रहे घिनौने कार्य का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस और रेस्क्यू फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई में 14 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया, जिन्हें जबरन इस धंधे में धकेला गया था. सुबह 4 बजे तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार की लड़कियों को मुक्त कराया गया. कई लड़कियां गरीबी के कारण इस दलदल में फंस गई थीं, जबकि कुछ को लालच और धोखे से इसमें घसीटा गया था.

डांस के शौक ने पहुंचा दिया दलदल में

यूपी की एक पीड़िता ने बताया कि वह पहले वीडियो क्रिएटर थी और एल्बम में काम करती थी. लेकिन काम की कमी और आर्थिक तंगी ने उसे ऑर्केस्ट्रा डांस तक पहुंचा दिया. धीरे-धीरे संचालकों ने उसे अनैतिक कार्यों में धकेलना शुरू कर दिया. उसने भावुक होकर कहा कि डांस अब मेरी मजबूरी बन गई है.

बेतिया रेस्क्यू से मिला था सुराग

एक अन्य लड़की ने खुलासा किया कि संचालक जबरन उसे ग्राहकों के पास भेजते थे. विरोध करने पर धमकी दी जाती कि उसके डांस वीडियो उसके घरवालों को भेज दिए जाएंगे. डर और मजबूरी में उसे उनकी हर बात माननी पड़ी. रेस्क्यू फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 11 दिन पहले बेतिया में हुई कार्रवाई के दौरान इस गिरोह की जानकारी मिली थी. इसके बाद राष्ट्रीय बाल आयोग के निर्देश पर छपरा पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:  बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

दयनीय स्थिति में रह रही थीं लड़कियां

रेस्क्यू फाउंडेशन के फाउंडर त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि इन लड़कियों को जबरन इस गंदे धंधे में धकेला गया था. बिहार में ऑर्केस्ट्रा डांस को स्टेटस सिंबल माना जाता है, लेकिन लोगों को यह पता नहीं होता कि मंच पर नाच रही लड़कियां अपनी मर्जी से आई हैं या मजबूरी में लाई गई हैं.

रेस्क्यू के बाद सभी लड़कियों को काउंसलिंग के लिए आश्रय गृह भेज दिया गया है. इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. प्रशासन अब इस रैकेट में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

Previous article कश्मीर के लिए कहर बन रहा बदलता मौसम
Next article पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट को लगी बड़ी भनक, 185 यात्रियों को फ्लाइट से फौरन उतारा गया
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel