[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट को लगी बड़ी भनक, 185 यात्रियों को फ्लाइट से फौरन उतारा गया

पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट को लगी बड़ी भनक, 185 यात्रियों को फ्लाइट से फौरन उतारा गया

0
पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट को लगी बड़ी भनक, 185 यात्रियों को फ्लाइट से फौरन उतारा गया
Patna Airport (सांकेतिक)

Patna Airport: पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 729 में उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. इंजन में आई इस समस्या के कारण विमान में सवार 185 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अराइवल हॉल में भेजा गया.

देरी से नाराज यात्रियों का हंगामा, सुरक्षा बलों को करना पड़ा हस्तक्षेप

फ्लाइट में देरी से यात्री नाराज हो गए और उन्होंने एयरलाइंस अधिकारियों से जल्द दूसरी फ्लाइट की मांग की. इस दौरान एयरलाइंस कर्मियों और यात्रियों के बीच तीखी बहस भी हुई. स्थिति को बिगड़ता देख CISF के जवानों को हस्तक्षेप करना पड़ा और किसी तरह यात्रियों को शांत कराया गया.

तीन घंटे की मशक्कत के बाद फिर रवाना हुई फ्लाइट

तकनीकी टीम ने तुरंत विमान की मरम्मत शुरू की और करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद इंजन की खराबी को ठीक कर दिया गया. इसके बाद, फ्लाइट को निर्धारित रूट पर उड़ान भरने की अनुमति दी गई. करीब 2 घंटे 24 मिनट की देरी से यह विमान 1:24 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ. हालाँकि, इस दौरान 9 यात्रियों ने अपनी टिकट रद्द करा दी, जबकि 176 यात्री उड़ान में सवार हुए.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

साढ़े तीन घंटे तक पटना एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर करीब साढ़े तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे वे बेहद परेशान हो गए. हालांकि, एयरलाइंस कर्मियों और सुरक्षा बलों की मदद से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और अंततः विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel