[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार दिल्ली में नितिन गडकरी से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार के रोड प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

दिल्ली में नितिन गडकरी से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार के रोड प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

0
दिल्ली में नितिन गडकरी से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार के रोड प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर
बैठक करते नितिन गडकरी और सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary Nitin Gadkari Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस मीटिंग में बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र और विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में बिहार के अंदर रोड कनेक्टिविटी और नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट्स की बारीकी से समीक्षा की गई. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस मुलाकात का मकसद बिहार की सड़क परियोजनाओं को एक नई और तेज गति देना है.

गोरखपुर-सिलीगुड़ी और बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे पर बनी सहमति

करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक के बाद पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने मीडिया को बताया कि बिहार के लगभग सभी हाईवे प्रोजेक्ट्स पर केंद्र सरकार के साथ सहमति बन गई है. बैठक में मुख्य रूप से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया और बक्सर-भागलपुर जैसे बड़े हाईवे को लेकर चर्चा हुई और उनके काम को आगे बढ़ाने पर मुहर लगी. इसके अलावा, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के जो प्रोजेक्ट जमीन अधिग्रहण या अतिक्रमण की वजह से फंसे हुए थे, उनका भी समाधान निकाल लिया गया है.

फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने की तैयारी

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि बिहार सरकार ने केंद्र के सामने राज्य के फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन में बदलने का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही जहां भी जमीन मिलने में दिक्कत आ रही है या वन विभाग के क्लीयरेंस की वजह से काम रुका हुआ है, उन रुकावटों को तेजी से दूर किया जा रहा है. सीएम सम्राट चौधरी सोमवार दोपहर पटना से दिल्ली आए थे, हवाई अड्डे से सीधे बिहार भवन और फिर गडकरी के आवास पहुंचे. वे आज रात ही वापस पटना लौट जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच हुई मुलाकात

यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब दिल्ली के सियासी गलियारों में नरेंद्र मोदी कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल की खबरें तेज हैं. माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है, जिसके तहत कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं. इस चर्चा में नितिन गडकरी का नाम भी शामिल है, जो साल 2014 से लगातार इस मंत्रालय को संभाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास

अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Previous article वैशाली में सड़क किनारे टहल रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
Next article Maa Inti Bangaaram Box Office: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, ‘अरुंधति’ को पछाड़कर बनी सबसे बड़ी महिला-लीड हिट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel