Samastipur News:उजियारपुर में चुनाव संपन्न हार-जीत की चर्चा तेज

छह नवंबर को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव संपन्न हो गया. इसमें भाग्य आजमा रहे सभी पन्द्रह दलीय व निर्दलीय उम्मीदवारों की तकदीर को मतदाताओं ने इवीएम में कैद कर दिया है.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | November 7, 2025 6:27 PM

Samastipur News:उजियारपुर : छह नवंबर को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव संपन्न हो गया. इसमें भाग्य आजमा रहे सभी पन्द्रह दलीय व निर्दलीय उम्मीदवारों की तकदीर को मतदाताओं ने इवीएम में कैद कर दिया है. हार- जीत का फैसला ईवीएम खुलने के बाद गिनती के बाद 14 नवंबर को होना है. लेकिन शुक्रवार को मतदाताओं के बीच चाय-पान से लेकर खेत- खलिहानों तक जीत-हार की चर्चा की जा रही है. लोग गुणा भाग करते हुए अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में जीत का दावा कर रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक दवा दुकान पर अनिल कुमार, विनोद चौधरी, मनोज चौधरी उजियारपुर में चंदन कुमार मिश्रा, सूर्यकांत चौधरी, मनोज कुमार सिंह, उमाकांत सहनी भी चुनावी चर्चा कर रहे थे. चर्चा के अनुसार राजद व एनडीए व जनसुराज के बीच मुख्य मुकाबला होना बताया जा रहा था. हालांकि निर्दलीय प्रत्याशियों की भी वोट का लोग आंकलन कर रहे हैं. लोगों का कहना था कि इस बार मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. खासकर महिलाओं ने भी जमकर मतदान किया है. कहते हैं कि महिलाओं का एकमुश्त वोट जिस उम्मीदवार के पक्ष में मिला होगा उनकी जीत तय है. फिलहाल लोगों में चर्चा का दौर जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है