Samastipur News:शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने में प्रशिक्षण महत्वपूर्ण

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार से नव उदय मॉड्यूल के अंतर्गत तृतीय बैच का प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | September 16, 2025 7:14 PM

Samastipur News: पूसा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार से नव उदय मॉड्यूल के अंतर्गत तृतीय बैच का प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों के एचएम शामिल हुए. इसका उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को विद्यालय नेतृत्व, शैक्षणिक प्रबंधन, शिक्षण-सीखने की गुणवत्ता सुधार और समुदाय सहभागिता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है. विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने उद्घाटन सत्र में नव उदय मॉड्यूल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. प्रधानाध्यापकों की भूमिका को केवल प्रशासक ही नहीं बल्कि शैक्षिक परिवर्तन के नेतृत्वकर्ता के रूप में रेखांकित किया. कार्यक्रम में बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक सहयोग, शैक्षणिक निगरानी, नवाचार पूर्ण शिक्षण पद्धतियां और डिजिटल उपकरणों के उपयोग से संबंधित व्यावहारिक गतिविधि करायी जायेगी. प्रशिक्षण के आरंभ पर 95 प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और कहा कि यह अवसर उन्हें विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने में मदद करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है