Samastipur News:जनता की समस्याओं का समाधान ही पार्टी का उद्देश्य : वीरेंद्र राम

आजाद समाज पार्टी (कां) का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना व बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | September 28, 2025 6:28 PM

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : आजाद समाज पार्टी (कां) का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना व बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है. यह बातें रविवार को सूरज नारायण सेवा समिति के सभागार में मोहिउद्दीननगर विधानसभा स्तरीय समीक्षात्मक बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र राम ने कही. अध्यक्षता दिनकर राय ने की. संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया. इससे पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है. जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में लगातार बैठक और कार्यक्रम आयोजन जा रहे हैं. इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ा जा रहा है. विश्वास व्यक्त किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी. वहीं कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया. मौके पर अमरजीत कुमार, सकिंदर राम, धर्मेंद्र राम, कमल राम, विजय राम, रामचंद्र राम, जितेंद्र कुमार राम, बिलट राम, दिलीप राम, सचिन राम,दुर्गेश राम, रजिन राम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है