Samastipur News: राजस्व कर्मचारियों को सरकार ने बंधुआ मजदूर बनाकर छोड़ दिया, बैठक में मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा समस्तीपुर की बैठक मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में महासंघ स्थल पर हुई.

By Ankur kumar | January 30, 2026 7:05 PM

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा समस्तीपुर की बैठक मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में महासंघ स्थल पर हुई. संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री राम कुमार झा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों को सरकार बंधुआ मजदूर बनाकर छोड़ दिया है. आये दिन कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. अभी फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम चल रहा है परंतु राजस्व कर्मचारियों की कठिनाई को सुनने वाला कोई भी नहीं है. आज भी किसानों के परिवार में पूर्वजों के नाम से जमाबंदी है. आज परिवार के कई टुकड़े विभक्त हो चुके हैं जब तक जमाबंदी में उनका नाम नहीं चढेगा तब, तक फार्मर रजिस्ट्री करना संभव नहीं है. जमाबंदी जिनके नाम से है उनके जमाबंदी में खाता-खेसरा दर्ज नहीं है ऐसी परिस्थिति में कार्य करना काफी कठिन है. विगत 2 जून 2025 को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव से 16 बिंदुओं पर लिखित समझौता हुआ, परंतु आज तक एक भी आदेश लागू नहीं किया गया. अवकाश के दिन भी कर्मचारियों से कार्य लगातार लिया जाता है जिसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि प्रथम चरण में सभी जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन के माध्यम से अपर मुख्य सचिव के नाम से संलेख समर्पित की जायेगी. इसके बाद विधानसभा सत्र के दौरान राजस्व मंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. अगर फिर भी सरकार ने मांगों को लेकर अनदेखी की तो सभी कर्मी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे. बैठक को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, मो. फारूक अंसारी, राहुल कुमार, उज्जवल कुमार, गणेश कुमार, मो. नियाज अहमद, राम जयपाल सिंह यादव, कृष्ण कुमार, अमरजीत कुमार, श्रीनिवास कुमार,रॉबिन ज्योति, अभिनेश कुमार पांडेय, अविनाश कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, अवधेश प्रसाद, रवि कुमार, नागेंद्र कुमार, राहुल कुमार, मृत्युंजय कुमार, लाली कुमारी, प्रीति कुमारी, सपना गुप्ता, श्वेता गुप्ता, सुनील राज, सुधीर कुमार, विकास कुमार, शिवेश कुमार, राणा अमित सिंह, सुधीर महतो आदि बैठक को संबोधित किया.