चीनी मिल में 13 अप्रैल तक होगी गन्ने की पेराई
हसनपुर : चीनी मिल 13 अप्रैल तक गन्ने की पेराई करेगी. गन्ने के अभाव में आये दिन पांच से छह घंटे तक पेराई बंद रखने व धीमी गति से पेराई के कारण मिल प्रबंधन ने निर्णय लिया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 11, 2024 11:15 PM
हसनपुर : चीनी मिल 13 अप्रैल तक गन्ने की पेराई करेगी. गन्ने के अभाव में आये दिन पांच से छह घंटे तक पेराई बंद रखने व धीमी गति से पेराई के कारण मिल प्रबंधन ने निर्णय लिया है. इससे संबंधित प्रथम बंदी की सूचना आठ अप्रैल को निकाली गई थी. जिसमें किसानों को जानकारी दी गयी थी कि मिल 11 अप्रैल तक गन्ने की पेराई करेगी. जिसके बाद कुछ जगहों पर गन्ना बचे होने की जानकारी मिलने पर मिल प्रबंधन ने दूसरी बंदी की सूचना से संबंधित जानकारी किसानों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से देते हुए बताया कि मिल में पेराई कार्य 13 अप्रैल तक होगी. उप महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक ने बताया कि ईख उत्पादक सहयोग समिति सकरपुरा को भी इसकी जानकारी दी गयी है. उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथि तक बचे हुए गन्ना की आपूर्ति मिल में करने की अपील की.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 7:39 PM
July 6, 2026 6:55 PM
July 6, 2026 6:12 PM
July 6, 2026 4:47 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 5:21 PM
July 6, 2026 12:02 PM
July 6, 2026 12:04 PM
July 6, 2026 10:31 AM
