[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:मॉडल के जरिए विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Samastipur News:मॉडल के जरिए विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

0
Samastipur News:मॉडल के जरिए विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान की व्याप्ति है.विज्ञान समाज के विकास का आधार है. मानवता की रक्षा करना आज विज्ञान का उद्देश्य होना चाहिए. यह बातें शुक्रवार को अपग्रेड हाई स्कूल कल्याणपुर बस्ती के परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज व पीबीएल प्रतियोगिता के दौरान एचएम कबीरउद्दीन अंसारी ने कही. एचएम सुशील झा ने कहा कि शोध मनुष्य के हित में दैनिक जीवन कौशल उपयोगी बनाने के लिए होना चाहिए. जिस तरह से रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से ग्रसित है. संपूर्ण मानवता के लिए चिंतनीय विषय है. एचएम उपेन्द्र राय, शिक्षक श्रवण कुमार सिंह व प्रदीप पंडित ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों को नये तथ्य, सीखने, वैज्ञानिक भावना व जिज्ञासा विकसित करने का सशक्त माध्यम है. यह छात्रों के बीच छुपी प्रतिभा को खोजने और उन्हें पूरी दुनिया में नई खोजों और आविष्कारों से परिचित कराता है. प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल व परियोजना के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की विधियों को लागू करके दिखाया. छात्रों के इलेक्ट्रोप्लेटिंग, होलोग्राम, एंटी ग्रेविटी मॉडल,वाटर लेवल डी नोटर, विंड वेन्यू, एनीमोमीटर, स्मार्ट पार्किंग लाइटिंग प्रोटेक्शन बेस्ड बिल्डिंग, हाइड्रोलिक ब्रिज, विंड एनर्जी, वैक्यूम क्लीनर, लिफ्ट, स्मार्ट सिटी, वाटर साइकिल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्टील्थ तकनीक आदि मॉडल को खूब सराहना मिली. छात्रों ने विज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, जिज्ञासा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना रहा. कार्यक्रम के उत्तरार्द्ध में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों का चयन किया गया. इस मौके पर अमित राज, गौतम कुमार, तन्मय कुमार, शमा परवीन, प्रदीप कुमार, दिव्यांशु कुमार, सत्यम कुमार, सोनाक्षी कुमारी, उषा कुमारी, उदय कुमार मौजूद थे.

प्रदर्शनी में दिखी प्रबंधकीय कमी

ग्रामीण छात्रों के बीच विज्ञान के प्रति नवाचार व रुचि को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिशों को धरातल पर उतारने में प्रबंधकीय कमी दिखी. 11वीं के छात्रों की न्यून उपस्थिति बीआरसी के कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा कर रहा है. कार्यक्रम को किसी तरह से संपन्न करना ही इस आयोजन से जुड़े लोगों ने अपना कर्तव्य समझा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel