Samastipur News:ट्रेन में घटेंगे स्लीपर कोच, पैंट्री कार जुड़ेंगी

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली टाटा जयनगर एक्सप्रेस में 27 मार्च से एलएचबी रैक लगेगी. इसमें स्लीपर कोच कम किये जायेंगे.

By Ankur kumar | January 30, 2026 7:08 PM

Samastipur News:समस्तीपुर : झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली टाटा जयनगर एक्सप्रेस में 27 मार्च से एलएचबी रैक लगेगी. इसमें स्लीपर कोच कम किये जायेंगे. इसमें पहले मौर्य, मिथिला समेत ट्रेनों में स्लीपर कोच कम किये जाने के बाद अब एक बार फिर टाटा जयनगर में स्लीपर कोच कम होगी. टाटा-जयनगर एक्सप्रेस में 27 मार्च से बदलाव होगा. एलएचबी रैक के साथ चलने से इन ट्रेनों में स्लीपर कोच कम कर एसी कोच बढ़ाये जायेंगे. थर्ड एसी इकोनमी कोच जुड़ेंगे. स्लीपर घटा कर एसी कोच जुड़ने से यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. 18119/18120 टाटा-जयनगर एक्सप्रेस में अभी जनरल के 4, स्लीपर 13, थर्ड एसी 3, सेकंड एसी 2 कोच होते है. जबकि एलएचबी के बाद नये कंपोजीशन में जनरल के 4, स्लीपर 6, थर्ड एसी 5, थर्ड एसी इकोनमी 2, सेकंड एसी 2 व पैंट्री कार की सुविधा मिल जायेगी.