समस्तीपुर: आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी, आतंक पर लगेगा ब्रेक

Samastipur News: जिले में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू किया जाएगा. नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को सुरक्षित वापस छोड़ा जाएगा, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर…

By Aniket Kumar | May 16, 2026 12:26 PM

Samastipur News: समस्तीपुर शहर में अब आवारा कुत्तों के आतंक से राहगीरों को राहत मिलने वाली है. नगर निगम ने आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया है.

एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की प्रक्रिया शुरू

नगर निगम प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट के लिए एनआईटी जारी कर दिया है. विशेषज्ञ एजेंसी का चयन किया जाएगा, जो वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण करेगी.

सख्त दिशा-निर्देश और निगरानी

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने एबीसी सेंटर के निर्माण और संचालन के लिए सख्त मानक निर्धारित किए हैं. चयनित एजेंसी पूरी प्रक्रिया के दौरान निगरानी में रखेगी कि सभी कुत्तों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित रहे.

कुत्तों की संख्या और आक्रामकता में कमी

मेयर अनीता राम ने बताया कि कुत्तों को पकड़ कर सेंटर में लाया जाएगा, नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें वापस छोड़ दिया जाएगा. इससे कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण आएगा और उनके व्यवहार में सुधार होगा.

शहरवासियों को मिली राहत

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात की मांग की थी. इस पहल से शहर की सड़कों पर अब लोग सुरक्षित होकर निकल सकेंगे और “डॉग बाइट” जैसी घटनाओं में कमी आएगी.