[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: योग दिवस से पहले एलएनएमयू का महाअभियान, गिनीज रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर: योग दिवस से पहले एलएनएमयू का महाअभियान, गिनीज रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

0
समस्तीपुर: योग दिवस से पहले एलएनएमयू का महाअभियान, गिनीज रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने ऐतिहासिक पहल शुरू की है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कोषांग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय 14 जून को आयोजित होने वाले ऑनलाइन योग सत्र के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के राष्ट्रीय अभियान में भाग लेगा.

14 जून को ऑनलाइन योग सत्र, मिस्ड कॉल से होगा रजिस्ट्रेशन

समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है. आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में 14 जून को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित होगा. इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर एक मिस्ड कॉल देना होगा. इसके बाद व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सत्र का लिंक भेजा जाएगा.

21 जून को होगा ‘योग संगम’, सभी कॉलेजों को दिए गए निर्देश

क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (पटना) और आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने में जुटा है. एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों, निदेशकों और विभागाध्यक्षों को अधिकतम छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सभी एनएसएस इकाइयों के लिए ‘योग संगम पोर्टल’ पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. कार्यक्रम के फोटो, वीडियो और मीडिया कवरेज भी आयुष मंत्रालय को भेजे जाएंगे. वहीं, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में ‘योग संगम’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel