[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मधुबनी: जल एवं स्वच्छता योजना की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी को चेतावनी

मधुबनी: जल एवं स्वच्छता योजना की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी को चेतावनी

0
मधुबनी: जल एवं स्वच्छता योजना की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी को चेतावनी
एम आनंद शर्मा

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: जिले में स्वच्छता, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं को गति देने के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई.

गोबरधन योजना में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में रहिका प्रखंड के हुसैनपुर पंचायत में बन रहे बायोगैस संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की गई. डीएम ने निर्माण एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि संयंत्र से जैविक खाद के साथ बिजली का भी उत्पादन होगा, जिससे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.

339 पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयां चालू

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले की 386 पंचायतों में से 339 में अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयां संचालित हैं, जबकि 15 में कार्य प्रगति पर और 32 पंचायतों में प्रक्रिया शुरू की जा रही है. डीएम ने सभी पंचायतों में शत-प्रतिशत इकाइयों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की मरम्मत, नियमित संचालन और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel