[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर राजनाथ सिंह के बयान के विरोध में CPI का प्रतिरोध मार्च, इस्तीफे की मांग

राजनाथ सिंह के बयान के विरोध में CPI का प्रतिरोध मार्च, इस्तीफे की मांग

0
राजनाथ सिंह के बयान के विरोध में CPI का प्रतिरोध मार्च, इस्तीफे की मांग
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Samastipur News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की जिला परिषद के बैनर तले समस्तीपुर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कथित बयान का विरोध करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. मार्च के बाद स्टेशन चौक पर सभा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न नेताओं ने अपने विचार रखे.

बंगाली टोला से स्टेशन चौक तक निकला मार्च

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की ओर से जिला कार्यालय बंगाली टोला से प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जो स्टेशन चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने की.

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी एवं एटक की राष्ट्रीय सचिव उषा साहनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों को लेकर संसद में दिए गए रक्षा मंत्री के बयान पर पार्टी को आपत्ति है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश को गुमराह किया गया है और इसी के विरोध में पार्टी प्रतिरोध मार्च निकाल रही है.

राम मंदिर ट्रस्ट के जांच की भी मांग

सभा में वक्ताओं ने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदे के कथित मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की. नेताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए.

कई नेताओं ने किया संबोधित

सभा को बिहार राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामचंद्र महतो, पूर्व जिला सचिव प्रयागचंद मुखिया, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव संजय कुमार, ट्रेड यूनियन के जिला सचिव शशि रंजन कुमार बबलू, छात्र संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार, चितरंजन कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद पणजी, लक्ष्मण पासवान, उपेंद्र प्रसाद, रामकुमार, शंकर राम, अनिल महतो और रामकुमार चौधरी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जंक्शन से चोरी हुए 8 माह के बच्चे का खुलासा, 2 डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel