[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेल कराने जा रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत, कार से आमने-सामने की टक्कर में साला घायल

बेल कराने जा रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत, कार से आमने-सामने की टक्कर में साला घायल

0
बेल कराने जा रहे बहनोई की सड़क हादसे में  मौत, कार से आमने-सामने की टक्कर में साला घायल
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Chanpatia News: पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय साजन साह की मौत हो गई, जबकि उनके साला संतोष साह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है.

कोर्ट में जमानत कराने जा रहे थे दोनों

मृतक की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव निवासी भिखारी साह के पुत्र साजन तुरहा उर्फ साजन साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साजन साह अपने साला संतोष साह के साथ बाइक से बेतिया कोर्ट जा रहे थे. परिवार की एक महिला शराब मामले में जेल में बंद है, जिसकी जमानत कराने दोनों निकले थे.

इसी दौरान भंगहा पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: एनएच-28ए पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, तीनों घायल

चिकित्सक दंपती को भी आई मामूली चोटें

बताया जाता है कि मैनाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. मरियम जमील अपने पति आशिफ अमीर के साथ स्वयं कार चलाकर बेतिया से ड्यूटी के लिए मैनाटांड़ जा रही थीं. हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चिकित्सक दंपती को मामूली चोटें आईं.

जीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने साजन साह को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष साह का इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा. चनपटिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में भारत के पांच नागरिक गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel